कांग्रेस के आंदोलन का दिग्विजय सिंह नेतृत्व करेंगे, कमलनाथ क्या करेंगे पता नहीं / MP NEWS

भोपाल। पेट्रोल/डीजल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के बाद कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में दिनांक 24 जून 2020 को शिवराज सिंह सरकार के विरुद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह करेंगे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उपचुनाव का चेहरा कमलनाथ क्या करेंगे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा समाचार लिखे जाने तक (23 जून 2020 शाम 6:30 बजे तक) नहीं बताया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (भूपेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष मीडिया विभाग) की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस सूचना के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेश व्यापी जन आंदोलन करेगी। रोशनपुरा स्थित जवाहर भवन पर कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वे दोनों सरकारों के अमानुषिक फैसलों के खिलाफ धरना देंगे। धरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह साइकिल पर शिवराज सिंह के बंगले के लिए कूच करेंगे। मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने विज्ञप्ति में बताया कि प्रातः 11बजे समस्त कार्यकर्ता रोशनपुरा जवाहर भवन पर एकत्रित होंगे। 

सीएम इन वेटिंग कमलनाथ क्या करेंगे? 

छिंदवाड़ा के विधायक श्री कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उप चुनाव24 में कांग्रेस पार्टी का चेहरा भी है। यदि उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत जाती है तो मुख्यमंत्री पद पर कमलनाथ विराजमान होंगे। शोभा वी के आंदोलन का नेतृत्व कमलनाथ को करना चाहिए। साइकिल यात्रा या फिर पदयात्रा जो भी हो उसका नेतृत्व कमलनाथ को करना चाहिए परंतु 24 तारीख के आंदोलन में उनकी क्या भूमिका होगी अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है। PCC द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार इस आंदोलन के लिए उन्होंने केवल एक बयान दीया है और पार्टी के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

23 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

100% काला रंग क्या सामान्य आंखों से देखा जा सकता है, आइए जानते हैं दुनिया की सबसे काली चीज क्या है
मजबूरी भी शौक को जन्म देती है: SUCCESS TIPS by विनय तिवारी IPS
21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन क्यों कहा जाता है
सूर्य की किरणें समुद्र में कितनी गहराई तक प्रकाश फैला सकती हैं
जबलपुर विधायक के दो बैंक खाते खाली कर गए साइबर चोर, माननीय को पता तक नहीं चला 
क्या किसी वेतन आयोग की अनुशंसा, सरकार पर पूर्ण रूप से बाध्यकारी होती है?
मध्यप्रदेश में क्या 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया
पैसेंजर ट्रेन कब से चलेंगी, तारीख घोषित, तैयारियां शुरू
कार की विंडशील्ड तिरछी क्यों होती है, जबकि बस में सीधी होती है
क्या जमानत की शर्तों का उल्लंघन अपराध है, नई FIR दर्ज हो सकती है
मध्य प्रदेश कॉलेज स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन का नोटिफिकेशन
SBI में FD-RD की बजाए SBI ETF में निवेश कीजिए, दुगना ब्याज (9%) मिलेगा
MP IPS TRANSFER LIST / 19 जिलों के SP बदले / मध्य प्रदेश भापुसे तबादला सूची
SIHORA: खुले में शौच को गई महिला की हत्या
गरीबों की पैसेंजर ट्रेन बंद करने जा रहा है रेलवे बोर्ड, मध्य प्रदेश की 4 पैसेंजर लिस्ट में
MPPEB जुलाई में होने वाली परीक्षाएं रद्द, ऑफिशल नोटिफिकेशन का इंतजार
कैलाश विजयवर्गीय ने उषा ठाकुर के बारे में क्या कहा VIDEO खुद देख लीजिए
जीभ पर कड़वा स्वाद बाद में क्यों होता है जबकि मीठा पहले
इस लड़की से कोई शादी करने को तैयार नहीं था, आज मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !