भोपाल में देह व्यापार अनलॉक, 5 लड़कियों के साथ सीहोर का किसान गिरफ्तार / BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में लॉकडाउन 5.0 में देह व्यापार का धंधा (prostitution racket in bhopal) धड़ल्ले से चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर भोपाल पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 5 कॉलगर्ल और 2 पुरुष को गिरफ्तार किया है। वह अड्डे का संचालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

व्हाट्सएप पर होती थी डील     

पिपलानी थाना पुलिस ने छत्रसाल नगर में यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार जिस मकान में धंधा चल रहा था, उसे किराए पर लिया गया था। छापेमारी के दौरान 5 कॉलगर्ल और 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। इनके पास कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। गिरफ्तार महिलाओं की उम्र 23-38 साल के बीच की है। पुलिस के अनुसार इस रैकेट का संचालक व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीर भेज ग्राहकों से डील करता था।

दरअसल, गिरफ्तार 2 व्यक्तियों में से एक सीहोर का किसान है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि व्हाट्सएप पर महिला की तस्वीर पसंद कर मंगलवार की रात छत्रसाल नगर पहुंचा था। वहीं, मौके से एक आरोपी प्रशांत गौतम फरार हो गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि देह व्यापार के धंधे का संचालन व्हाट्सएप के जरिए होती थी। ग्राहकों को पहले कॉलगर्ल की तस्वीरें भेजी जाती थीं। पसंद आने पर रेट तय होता था। ग्राहकों से सेवा के बदले 1 से 2 हजार रुपये लिए जाते थे।

पिपलानी पुलिस ने बताया कि छत्रसाल नगर में चल रहे अनैतिक गतिविधि के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसकी तहकीकात के लिए एक आरक्षक को सिविल ड्रेस में वहां भेजा गया था। ग्राहक बन कर पहुंचे आरक्षक ने मुखबिक की सूचना की पुष्टि की। उसके पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नाम बदलकर मोहल्ले में मकान लिया था। यहां लड़कियों और ग्राहकों को कार के जरिए लाया जाता था।


03 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

जब खून लाल है तो नसों का रंग नीला क्यों होता है
बर्फ ठंडी होती है, फिर उसमें से भाप क्यों निकलती है
MP BOARD 10th-12th EXAM RESULT कब आएगा, यहां पढ़िए
SSC EXAM 2020 DATE घोषित, शेड्यूल जारी
दुनिया में जब रेजर नहीं थे, लोग सेविंग कैसे करते थे
छतरपुर में युवा कर्मचारी ने CMO की पत्नी को गोलियां मारीं
इंदौर में व्यापारी के गोदाम से नोटों से भरे बोरे बरामद
जबलपुर में DTH की छतरी ने ली महिला की जान
CBSE 12th EXAM NOTIFICATION जारी, यहां पढ़िए
शिवराज सिंह की संभावित कैबिनेट में कितने कांटे, आइए गिनते हैं
पालतू कुत्तों की पूंछ क्यों काट दी जाती है
आम रास्ते में रुकावट पैदा करने वाले के खिलाफ किस धारा के तहत FIR दर्ज होती है
शिवलिंग गोल होते है, फिर आधी परिक्रमा क्यों करते हैं
PNB सेविंग अकाउंट होल्डर के लिए बुरी खबर
MUMBAI के तूफान का MADHYA PRADESH पर क्या असर पड़ेगा, यहां पढ़िए
राजेंद्र शुक्ला ने सोनू सूद के बहाने शिवराज सिंह के गाल पर तमाचा मारा
दुनिया में जब रेजर नहीं थे, लोग सेविंग कैसे करते थे
शिवलिंग गोल होते है, फिर आधी परिक्रमा क्यों करते हैं
ओवरलोड बस का चालान बनता है, ओवरलोड नाव का क्या होता है, यहां पढ़िए
PNB सेविंग अकाउंट होल्डर के लिए बुरी खबर
शिवपुरी में पंचायत सचिव तबादला घोटाला: एक्शन के इंतजार में इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !