कल से मैंने भोजन नहीं किया, सुप्रीम कोर्ट के बाद ही फैसला करूंगा: दिग्विजय सिंह | MP NEWS

भोपाल। कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी के 16 विधायकों से मिलने गए राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह अभी भी वही है। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी परंतु वह मोर्चा बांधे हुए हैं। 

प्रेस से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बाद सही मैंने सत्याग्रह शुरू कर दिया था। कल से मैंने भोजन नहीं किया है। आज वैसे भी गुरुवार है। मेरा व्रत है। अब तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही सत्याग्रह पर कोई फैसला करूंगा। 

याद दिला देंगे दिग्विजय सिंह करीब एक दर्जन मंत्री और विधायकों के साथ बेंगलुरु में ठहरे हुए 16 विधायकों से मिलने गए थे। जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो उन्होंने अकेले मिलने की इच्छा जताई परंतु पुलिस ने मिलने नहीं दिया। दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की परंतु खारिज हो गई। 

मध्य प्रदेश की राजनीति, आज की ताजा खबर | MP political crisis latest news

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!