नाबालिग लड़कों पर चाकू से हमला, एक की मौत, एक गंभीर | INDORE NEWS

इंदौर।  हीरा नगर थाना क्षेत्र के आदिनाथ नगर में बुधवार रात करीब पौने 12 बजे खाना खाकर बाहर टहल रहे 17 वर्षीय दो लड़कों पर नशे में धुत बाइक सवारों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक लड़के की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरीनगर के पास स्थित आदिनाथ नगर की है। यहां रहने वाले अमन और शुभम पिता राजू (17) को गंभीर अवस्था में परिजन बुधवार देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा शुभम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अमन का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मृतक और घायल दोनों दोस्त है। दोनों पर हमला किसने और क्यों किया इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है।

घायल अमन और उसके परिजनों ने बताया कि दोनों मकान निर्माण का काम करते है। बुधवार रात खाना खाकर दोनों घर के बाहर बैठे थे तभी 8-10 बदमाशों ने शुभम पर हमला कर दिया। यह देख वह बीच बचाव करने अमन पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। अमन के अनुसार वह हमलावरों को नहीं जानता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !