IAS अफसरों की नवीन पदस्थापना आदेश | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री मोहन लाल मीना को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मंत्रालय पदस्थ किया गया है। 

श्री अजीत कुमार संचालक आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री विशेष गढ़पाले उप सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, श्री अनय द्विवेदी अपर आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम और श्री कृष्णदेव त्रिपाठी अपर कलेक्टर होशंगाबाद को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश पदस्थ किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!