बागी विधायकों ने DGP को लिखा: हमें दिग्विजय सिंह सहित किसी कांग्रेस नेता से नहीं मिलना | MP NEWS

Madhya Pradesh political crisis

बेंगलुरु/ भोपाल। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक रिसोर्ट में रुके हुए कांग्रेस पार्टी के बागी विधायकों ने कर्नाटक राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा है। पुलिस की सुरक्षा में मौजूद सभी विधायकों ने अपने पत्र में लिखा है कि हमें दिग्विजय सिंह सहित किसी भी कांग्रेस नेता से नहीं मिलना। कृपया किसी को मुलाकात की अनुमति ना दें। बता दें कि दिग्विजय सिंह पुलिस हिरासत से मुक्त होने के बाद डीजीपी से परमिशन लेने के लिए मिलने गए हैं। 

दिग्विजय सिंह बागी विधायकों से मिलने पर अड़े 

दिग्विजय सिंह आज सुबह बेंगलुरु में बागी विधायकों से मिलने पहुंच गए। उनका दावा है कि 5 विधायकों ने उनसे मदद मांगी है। वह राज्यसभा के प्रत्याशी हैं। अपने विधायकों से मिलने आए हैं। पुलिस ने जब उन्हें बिना अनुमति के मिलने से रोका तो वह धरने पर बैठ गए। पुलिस ने दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दिग्विजय सिंह के साथ मध्य प्रदेश के 9 मंत्री और कई विधायक थे। मुक्त होने के बाद दिग्विजय सिंह DGP कर्नाटक से मिलने गए। दिग्विजय सिंह चाहते हैं कि कड़ी पुलिस सुरक्षा में केवल उन्हें सभी विधायकों से मिलने दिया जाए। 

मध्य प्रदेश के सियासी संग्राम पर आज की ताजा खबर | Madhya Pradesh political crisis latest news

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !