सिर्फ दिग्विजय सिंह नहीं 9 मंत्रियों सहित लगभग पूरी कांग्रेस गिरफ्तार हुई है | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। कर्नाटक के शहर बेंगलुरु में ठहरे हुए विधायकों से मिलने गए कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरी बड़ी खबर यह है कि बेंगलुरु में विधायकों से वोट मांगने के लिए केवल दिग्विजय सिंह नहीं गए थे बल्कि उनके साथ कमलनाथ सरकार के 9 मंत्री और कई विधायक भी शामिल हैं। लगभग पूरी कांग्रेस बेंगलुरु में है। 

मंत्री उमंग सिंघार ने बताया कि बैंगलोर पुलिस ने मुझे और मेरे साथ श्री सज्जन वर्मा, श्री तरुण भनोट, श्री लखन यादव, श्री लखन घनघोरिया, श्री जीतू पटवारी, श्री सचिन यादव, श्री हर्ष यादव, श्री कान्तीलाल भूरिया,श्री आरिफ मसूद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष श्री डी के शिवकुमार एवं अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। मजेदार बात ही आएगी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई है। छह मंत्रियों को पद से हटाया जा चुका है। 9 मंत्री बेंगलुरु में दिग्विजय सिंह के साथ जनसंपर्क करने गए थे। अब कैबिनेट मीटिंग का क्या होगा। 

कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी के विधायकों से मिलने आए हैं। विधायकों में से एक ने होटल के किसी आदमी की मदद से फोन करके कहा कि आप यहां आकर हमें निकालिए। उसके अनुरोध पर वो यहां आए हैं। पुलिस को उन्हें ब्लॉक करने का कोई अधिकार नहीं है।

मध्यप्रदेश बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वो विधायक इनसे मिलना ही नहीं चाहते हैं ये पता नहीं क्यों जिद्द कर रहे हैं? 'अब आगे क्या होगा खुदा जाने, माचिस को भेजा है आग बुझाने।' ये स्थिति आज दिग्विजय सिंह जी की है। महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि ' अच्छा हुआ यह महोदय पॉलिटिक्स में है बॉलीवुड में नहीं है। होते तो कलाकारी में अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ देते।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!