रिसॉर्ट में भाजपा विधायकों की मसाज के लिए ब्यूटीशन | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रही पॉलीटिकल क्राइसिस का सबसे ज्यादा मजा भाजपा और कांग्रेस के विधायक उठा रहे हैं। जयपुर में कांग्रेस विधायकों की डांस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। वह रात के अंधेरे में महिलाओं के साथ डांस कर रहे थे। ताजा खबर सीहोर से आई है। यहां ठहरे हुए भाजपा विधायकों की मसाज के लिए ब्यूटीशन बुलाई गए। शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह एवं सुहास भगत विधायकों की हर सुख सुविधा का ध्यान रख रहे हैं।

महिला विधायक के पति को 1 घंटे इंतजार करना पड़ा

सख्त सुरक्षा के चलते परिजनों को भी मुश्किल हो रही है, मुलाकात को पहुंचे शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह के पति की सुरक्षाकर्मियों से हुज्जत भी हुई। उन्हें एक घंटे इंतजार करना पड़ा। सेवा में लगे कार्यकर्ताओं के मोबाइल बाहर ही रखवा लिए गए, उन्हें भी विधायकों से मिलने की इजाजत नहीं है। 

सोमवार की रात शिवराज सिंह विधायकों के साथ थे

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'फ्लोर टेस्ट से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।' पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार की रात विधायकों के साथ रिसोर्ट में बिताई, संगठन महामंत्री सुहास भगत पूरे समय विधायकों के साथ हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, डॉ नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का लगातार आना-जाना लगा है।

विधायक और परिजन को रोका

इछावर से भाजपा विधायक करन सिंह वर्मा को सुरक्षाकर्मियों ने रिसोर्ट में जाने से रोक दिया। इससे नाराज होकर विधायक करन सिंह वर्मा ने सुरक्षाकर्मियों को पागल कहा। बाद में व्यवस्था का हवाला देकर बात को टालने का प्रयास किया। इसी तरह शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह के पति पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह और परिजन को करीब एक घंटे तक रिसोर्ट के बाहर इंतजार करना पड़ा।

भाउखेड़ी की मावा बांटी व जमोनिया हटेसिंह से जूस

इछावर विधायक एवं पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा के विस क्षेत्र में यह रिसोर्ट आता है इसलिए वर्मा अपने विधायक साथियों की आवभगत में लगे हैं। वर्मा ने सभी विधायकों के लिए भाउखेड़ी की मावा बांटी और अपने गांव जमोनिया हटेसिंह से गन्ने का जूस और मट्ठे का इंतजाम कराया।

सामान लेकर रिसॉर्ट में पहुंचे ब्यूटीशियन

भाजपा विधायकों की मसाज और फेशियल के लिए बाहर से ब्यूटीशियन बुलाए गए हैं। जो अपनी किट लेकर आए हैं। साथ ही महिला विधायकों के मेकअप के लिए दो महिला ब्यूटीशियन भी बुलाई गईं।

मध्य प्रदेश के सियासी संग्राम पर आज की ताजा खबर | Madhya Pradesh political crisis latest news

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!