मध्यप्रदेश में अब qr-code वाले ड्राइविंग लाइसेंस चलेंगे, पुराने बदले जाएंगे | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस का स्वरूप बदलने वाला है। मध्य प्रदेश के ड्राइविंग लाइसेंस अब नए रंग रूप में और डिजाइन में नजर आएंगे। नई ड्राइविंग लाइसेंस में एक माइक्रोचिप के अलावा qr-code भी होगा। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस की पूरी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी। बता दें कि केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के बाद ऑल इंडिया फार्मेट पर डीएल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में नए फार्मेट में डीएल जारी किए जाएंगे। मध्यप्रदेश के जिलों में ऑडियो कार्यालयों में नए फॉर्मेट भेज दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर आवेदकों को माइक्रोचिप, क्यूआर कोड से लैस नए लाइविंग लाइसेंस मिलने लगेंगे। ऑल इंडिया फार्मेट पर नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देने का शुभारंभ एक-दो दिन के भीतर मप्र परिवहन आयुक्त करने वाले है। 

नई व्यवस्था के तहत डीएल के लिए आवेदन करने वालों को शुरूआती दौर में कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। जिनके लाइसेंस पुराने हैं वह भी क्यूआर कोड वाले नए डुप्लीकेट लाइसेंस बनवा सकेंगे। आरटीओ में डुप्लीकेट लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। यानी पुराने डीएल की जगह वह नए डीएल बनवा सकेंगे।

यह होगा फायदा
- वाहन सहित पूरी जानकारी लाइसेंस में लगी माइक्रोचिप और क्यूआर कोड से मिल जाएगी।
- बार-बार यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालक आसानी से पकड़ में आएंगे
- लाइसेंस होल्डर लाइसेंस को डिजिटल लॉकर बनाकर रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर दिखा भी सकेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!