शादीशुदा महिला ने युवक को फंसाया, संबंध बनाए और रेप का मामला दर्ज करा दिया | GWALIOR NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर। यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला जिसने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा रखा है, एक अविवाहित युवक को प्यार के जाल में फसा लिया। महिला ने बड़ी चतुराई से युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवक को इसका पता चला तो उसने दूरी बना ली। जाल से निकले युवक को फसाने के लिए महिला ने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद बलात्कार की FIR को खारिज कर दिया है। 

महिला शादीशुदा थी फिर भी सच छुपाया: हाई कोर्ट 

महिला ने 2018 में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। आरोपी युवक का नाम सेनजीत सिंह है। कोर्ट ने आदेश में कहा कि महिला बीते आठ महीने से युवक से मिलने जाती रही, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए लेकिन महिला के कथन में इस बात का कहीं भी उल्लेख नहीं है कि युवक ने बलपूर्वक संबंध स्थापित किए। महिला जानती थी कि वह पहले से ही शादीशुदा है लेकिन यह बात उसने याचिकाकर्ता को नहीं बताई। ऐसे में यह नही कहा जा सकता कि शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।

लड़के ने धोखा नहीं दिया, महिला ने झूठ बोला, रेप की FIR निरस्त

एडवोकेट राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना महाराजपुरा में महिला ने सेनजीत सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। उन्होंने कोर्ट को बताया कि महिला ने युवक से इस तथ्य को छुपाया कि वह शादीशुदा है। वह शादी करने का इच्छुक था, लेकिन जब उसे पता चला कि महिला शादीशुदा है और उसने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण भी परिवार न्यायालय में दर्ज करवा रखा है। इसकी जानकारी मिलते ही युवक ने महिला से दूरी बना ली। उनके तर्कों से सहमति जताते हुए कोर्ट ने एफआईआर निरस्त करने का आदेश दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!