कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने जा रही है केंद्र सरकार, पढ़िए कितना... | CENTRAL GOV EMPLOYEE NEWS

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। भारत सरकार के कर्मचारियों के लिए गिफ्ट तैयार हो रहा है। भारत के आम बजट 2020 के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया जा सकता है। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक अनुमान है कि यह बढ़ोतरी 4% तक होगी। सूत्रों का कहना है कि सरकार होली के आस-पास इसकी घोषणा कर देगी।

अगर इतनी बढ़ोतरी हुई तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों का DA 17% से बढ़कर 21% हो जाएगा। इससे केंद्र सरकार के 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों के अलावा अन्य राज्यों के लाखों कर्मचारियों को भी फायदा होगा। उनका भी महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़कर 21 प्रतिशत हो जाएगा। DA में यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर 2019 के लिए होगी।

आपको बता दें कि 7वां वेतन आयोग लागू होने के करीब 1 साल बाद केंद्र सरकार ने DA लागू किया था। सरकार इसे हर छह महीने पर रिवाइज करती है। पिछली बढ़ोतरी जुलाई 2019 में हुई थी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 17% हो गया है। DA में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने का पैमाना क्या है

सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता AICPI (All India Consumer Price Index) इंडेक्‍स के हिसाब से बढ़ता है. नवंबर 2019 में AICPI 328 प्‍वाइंट हो गया है. इस हिसाब से DA में 4% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी

4% DA हाइक से लेवल 1 स्‍तर के केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी 720 रुपए महीना तक बढ़ जाएगी. साथ ही ट्रैवेल अलाउंस (TA) भी बढ़ेगा। वहीं कैबिनेट सचिव स्‍तर के अधिकारी की सैलरी 10 हजार रुपए महीना तक बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि लेवल 1 पर बेसिक सैलरी 18000 रुपए महीना है जबकि कैबिनेट सचिव स्‍तर पर बेसिक 250000 रुपए महीना है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!