अरविंद केजरीवाल ने कमलनाथ को मदद का ऑफर दिया | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी सिस्टम में मदद का ऑफर दिया है। इस तरह केजरीवाल ने बताया कि उनकी योजना 'गवर्नमेंट सर्विस एट डोरस्टेप' कांग्रेस ने जिसका दिल्ली में विरोध किया था, मध्य प्रदेश में लागू करने जा रही है।

मध्य प्रदेश में इंदौर से शुरू होगी सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस स्कीम को लेकर ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश में सरकारी सेवाओं की होम डिलिवरी इंदौर से हो रही है शुरुआत। कमलनाथ सरकार अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, खसरा-खतौनी की नकल जैसी कई ज़रूरी सेवायें घर पर उपलब्ध कराएगी।' 

अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्वीट पर कमेंट क्यों किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के इसी ट्वीट पर कमेंट किया है 'यह जानकर बेहद खुशी हुई। अगर आपको मदद की जरूरत हो तो हमें जरूर बताएं। हम भी आपके अनुभवों से सीखेंगे।' दरअसल दिल्ली में इन दिनों चुनाव चल रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्वीट पर कमेंट करके अरविंद केजरीवाल ने जता दिया कि उनकी योजनाएं सबसे बेहतर है। दूसरे राज्यों की सरकारें उनकी योजनाओं को कॉपी करती है। (दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की तरह मध्यप्रदेश में संजीवनी क्लीनिक शुरू किए गए हैं)

क्या है यह योजना

इस होम डिलेवरी सर्विस के तहत लोगों को अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, खसरा-खतौनी की नकल घर बैठे मिल जाएगी। शुरुआत में छह सरकारी सेवाओं की ही होम डिलीवरी कराई जाएगी, बाद में इसके अंतर्गत बाकी सरकारी सेवाओं को भी जोड़ दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन देने पर महज 50 रुपये की फीस में सरकारी सुविधाएं घर बैठे मिल जाएंगी। राज्य में सबसे पहले इंदौर में पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर इस नई योजना की शुरुआत 26 जनवरी को मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!