भारत के 10 सबसे ठंडे शहरों में मध्य प्रदेश के 2 नाम, पूरे प्रदेश में शीतलहर | MP WEATHER REPORT

भोपाल। भारत के 10 सबसे ठंडे शहरों में मध्य प्रदेश के 2 शहरों का नाम शामिल हुआ है। शुक्रवार को भारत का सबसे ठंडा शहर हरियाणा का हिसार रहा। हिसार का तापमान 1.1 डिग्री था। मध्य प्रदेश के बेतूल एवं दतिया का नाम इस लिस्ट में शामिल है। बैतूल में 2.4 और दतिया में 3.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

पूरा प्रदेश बर्फीली हवाओं की चपेट में 

पिछले 2 दिनों से पूरा मध्य प्रदेश बर्फीली हवाओं की चपेट में है। दिन के समय धूप खेल रही है लेकिन हवा में नमी होने के कारण धूप भी बेअसर हो रही है। रात्रि के समय त्वचा को गला देने वाली ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद तापमान में गिरावट और शीत लहर चल रही है। 

शुक्रवार को भारत के 10 सबसे ठंडे शहर 

हिसार हरियाणा 1.1 
नारनौल हरियाणा 1.5 
पिलानी राजस्थान 1.6 
चुरू राजस्थान 1.8 
सीकर राजस्थान 2.0 
बैतूल मध्य प्रदेश 2.4 
उदयपुर राजस्थान 2.4 
अमृतसर पंजाब 3.0 
दतिया मध्य प्रदेश 3.6 
रोहतक हरियाणा 3.7
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!