मुख्यमंत्री कमलनाथ की सासू माँ बीमार, अलका नाथ मिलने पहुंची | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की सासु मां यानी उनकी पत्नी श्रीमती अलका नाथ की मां कुंती बाल अस्वस्थ है। उनकी रीढ़ की हड्डी में परेशानी बताई गई है। बीते रोज कमलनाथ की पत्नी श्रीमती अलका नाथ उनसे मिलने पहुंची। श्रीमती कुंती बाल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मैं रहती है। 

श्रीमती अलका नाथ के भतीजे एवं सहारनपुर के पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि उनकी दादी (श्रीमती अलका नाथ की मां) पिछले कुछ समय से अस्वस्थ हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में समस्या है। अपनी मां की बीमारी की सूचना मिलने पर अलका नाथ सहारनपुर आई थीं। उन्होंने काफी समय अपनी मां के साथ व्यतीत किया और देर शाम वह चार्टेड विमान से मध्य प्रदेश वापस लौट गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ राघव लखनपाल शर्मा के फूफा हैं। राघव लखनपाल के दिवंगत पिता निर्भयपाल शर्मा ने 1980 अपनी सियासी पारी कांग्रेस के टिकट पर सहारनपुर के सरसावा विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर की थी लेकिन वह पहला चुनाव हार गए थे। बाद में निर्भयपाल शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र राघव लखनपाल शर्मा भाजपा से विधायक और सांसद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !