जीतू सोनी की गर्ल फ्रेंड का गिरफ्तारी वारंट जारी | INDORE NEWS

इंदौर। माय होम संचालक (My Home Director)जितेन्द्र उर्फ जीतू सोनी (Jeetu Soni) और उसकी महिला मित्र का गिरफ्तारी वारंट जारी (Arrest warrant issued) किया गया है। खजराना पुलिस ने दोनों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित करने के लिए एसएसपी को प्रस्ताव भेजा है। उधर, मानव तस्करी के केस में जीतू सोनी के दोनों भाइयों को आरोपी बनाने के बाद उन पर भी इनाम घोषित किया जाएगा। शांतिकुंज कॉलोनी के बगीचे पर कब्जा कर जीतू सोनी ने तीन मंजिला बंगला तान दिया था। यहां उसकी महिला मित्र सोनिया रहती थी। वह हर महीने 3-4 दिन के लिए मुंबई से आती, तब जीतू सोनी भी मिलने पहुंचता। 

पुलिस अवैध कब्जे और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर चुकी है। गुरुवार को जीतू सोनी व सोनिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। जीतू सोनी की गिरफ्तारी पर उसके बाउसंर की जानकारी सामने आएगी। सोनिया मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है। वहां भी पुलिस टीम सर्चिंग के लिए जाएगी। सोनिया के नाम की दो रजिस्ट्री पुलिस को घर से मिली थी। इस मामले में भी बयान नहीं हो पाए हैं। पलासिया में दर्ज मानव तस्करी मामले में फरार चल रहे जीतू सोनी के भाई महेंद्र व हुकुम सोनी को आरोपी बनाया है। माय होम के डॉयरेक्टर में तीनों भाई शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को केस में आरोपी बनाया है। मामला सामने आने के बाद से सिर्फ अमित सोनी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। 

मुख्य आरोपी जीतू सोनी तो माय होम पर छापे के दिन पुलिस के सामने से ही निकल गया था। वह होटल से पैदल निकला था। बाद में रिक्शा में बैठकर कहीं चला गया। उसके बेटे विक्की, भतीजे लक्की, जिग्नेश, दोनों भाई महेंद्र व हुकुम का भी पता नहीं चला है। हालांकि कार्रवाई के बाद दोनों भाई शहर में ही मौजूद थे। खुद पर कार्रवाई का अंदेशा होने पर वे दोनों गायब हो गए। प्रयास के बाद भी ये लोग पुलिस को नहीं मिल रहे है। मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए इन्हें पकडऩा चुनौती बना हुआ है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !