सागर के जैन परिवार का विदिशा में एक्सीडेंट, 4 की मौत 2 घायल | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर अंतर्गत रहली में निवास करने वाले जैन परिवार का विदिशा जिला की सीमा क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। नेशनल हाइवे 146 पर ग्राम अटारी खेजड़ा के पास सोमवार- मंगलवार की रात करीब 3 बजे यह हादसा हुआ। एक्सीडेंट में जैन परिवार के 4 लोगों (एक पुरुष, एक बालक, दो महिलाएं) की मौत हो गई है जबकि दो महिलाएं घायल है।

जानकारी के अनुसार रहली निवासी अनिल कुमार जैन अपने परिवार के साथ भोपाल में एक गमी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान विदिशा में उनकी कार खड़े हुए ट्रक में भिड़ गई। जिसमें अनिल के अलावा कुसुम जैन, सुनीता जैन और एक बालक अनुज जैन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ज्योति जैन और आस्था जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार दुर्घटना के बाद तेज आवाज आई इसके बाद वहां रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने मुश्किल से कार में फंसे दो घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और एक ही झटके में चार लोगों की जान चली गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!