प्रज्ञा ठाकुर ब्यावरा आई तो उसे जिंदा जला देंगे: कांग्रेस विधायक VIDEO देखें | MP NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के संदर्भ में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से विधायक एवं कांग्रेस नेता गोवर्धन दांगी ने बयान दिया है कि यदि प्रज्ञा सिंह ठाकुर कभी ब्यावरा आई तो उन्हें जिंदा जला देंगे। विधायक गोवर्धन दांगी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला जलाने के बाद मीडिया के सामने बयान दे रहे थे। बता देगी गोवर्धन दांगी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के क्षत्रप दिग्विजय सिंह गुट के नेता माने जाते हैं। दिग्विजय सिंह की कृपा से इस बारे में टिकट मिला और विधायक बने।

प्रज्ञा को वाणी पर संयम रखना चाहिए: भाजपा 

भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने कहा कि प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने की गलती दूसरी बार की। वे अपनी वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक मुद्दों पर उन्हें नहीं बोलना चाहिए। केंद्रीय आलाकमान को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

इस्तीफा दें साध्वी प्रज्ञा, पार्टी से निकाला जाए: मिर्ची बाबा 

महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज (मिर्ची बाबा) ने कहा कि यह देश इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के लहू से रंगा है। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की। कुछ लोग बार-बार उसे देश भक्त बता रहे हैं। यह भाजपा और उनसे जुड़े लोगों की रीति-नीति का हिस्सा है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और पार्टी से निकाल दिया जाना चाहिए।

अनुशासन समिति ने नहीं की थी कार्रवाई

ऐसा पहली बार नहीं है जब साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। इससे पहले भी वो नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दे चुकी हैं। तब उनके बयान पर पीएम मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की थी। मामले को केंद्रीय अनुशासन समिति भेजा गया। लेकिन, उसके बाद अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !