MPPSC चयनित महिला सहायक प्राध्यापक भी मुंडन कराएंगी | MPPSC AP MOVEMENT

भोपाल समाचार। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापक अपनी नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों दर्जनों सहायक प्राध्यापकों ने मुंडन कराया था। अब महिला सहायक प्राध्यापकों ने ऐलान किया है कि वह भोपाल में सामूहिक रूप से मुंडन कराएंगी। 

प्रदर्शनकारी महिला प्राध्यापक ने ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इसका अपना सम्मान होता है। प्रशासन को चाहिए कि वह पीएससी से चयनित सहायक प्राध्यापकों का सम्मान बरकरार रखें। हम पिछले 15 महीनों से अपनी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। शासन हमारी बात नहीं मान रहा है। इसलिए अब महिलाएं आगे आएंगे सामूहिक मुंडन कराएंगी और चोटी दान करेंगी। 

आंदोलन को तोड़ने नियुक्ति आदेश जारी किए लेकिन बात नहीं बनी 

उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री जीतू पटवारी ने पीएससी चयनित सहायक प्राध्यापकों के आंदोलन को तोड़ने के लिए कुछ प्राध्यापकों की नियुक्ति आदेश जारी किए लेकिन इसका उल्टा असर हुआ। आंदोलन धीमा पड़ने के बजाय और तेज हो गया। प्रदर्शनकारी अब पूरी एकजुटता और गुस्से के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !