जिस महिला MLA को राहुल गांधी की मंगेतर बताया था, साथी विधायक से शादी करने वालीं है

Updesh Awasthee
लखनऊ। रायबरेली से विधायक एवं कांग्रेस की महिला नेता अदिति सिंह जिन्हें राहुल गांधी की मंगेतर के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था, शादी करने जा रहीं है। वह अपनी ही पार्टी के साथ ही विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी कर रही हैं। अंगद सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस के विधायक हैं। दोनों नेताओं की शादी 21 नवंबर को दिल्ली के एक रिसॉर्ट में होगी। 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। आपको बता दें कि अदिति सिंह और अंगद सिंह, दोनों 2017 में अपने पहले प्रयास में ही विधायक बने थे और दोनों राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

कौन है अदिति सिंह और अंगद सिंह


अदिति सिंह, अखिलेश सिंह की बेटी हैं, जो रायबरेली सदर सीट से 5 बार विधायक रहे थे। वहीं, अंगद सिंह के पिता दिलबाग सिंह पंजाब के नवांशहर से 6 बार विधायक रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेता हिंदू और सिख, दोनों धर्मों के रीति-रिवाज से शादी करेंगे। हिंदू रीति-रिवाज से शादी 21 नवंबर को दिल्ली में होगी। जबकि सिख रीति-रिवाज से शादी पंजाब के नवांशहर में होगी। कहा जा रहा है कि शादी में शामिल होने के लिए सिर्फ परिवार के करीब लोगों को आमंत्रित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक अंगद सिंह का परिवार पंजाब के नवांशहर में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा, जिसमें स्थानीय कांग्रेस नेता और अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। आपको बता दें कि हाल ही में पार्टी के दिशा-निर्देशों को दरकिनार कर विशेष विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के बाद अदिति सिंह चर्चा में थीं। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को बुलाई गई इस विशेष विधानसभा सत्र के बहिष्कार का ऐलान किया था। इससे पहले अदिति सिंह के फोटो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुए थे। अफवाह उड़ाई गई थी कि अदिति सिंह राहुल गांधी की मंगेतर है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!