महिला व्यापारी का पति जिंदा जलता हुआ चौराहे पर दौड़ा, बेटी ने बचाने की कोशिश की, दोनों गंभीर | INDORE NEWS

इंदौर। अनोप टॉकीज चौराहे पर महिला व्यापारी का पति जिंदा जलता हुआ अचानक भागता नजर आया। उसके साथ उसकी 15 वर्षीय बेटी भी थी। बेटी उसे बचाने की कोशिश कर रही थी। दोनों गंभीर रूप से जल गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला व्यापारी का आरोप है कि उसका पति उसे जलाने के लिए आया था लेकिन खुद ही जल गया।

पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे

एमआईजी पुलिस के अनुसार नंदा नगर निवासी 40 वर्षीय दिनेश नरेठिया और उसकी बेटी रेविका उर्फ गुनगुन को एमवायएच में भर्ती किया गया। वहां से दोनों को निजी अस्‍पताल रैफर कर दिया। पड़ोसी दुकानदार लखन वर्मा ने बताया घटना गुरुवार रात 8.30 बजे हुई। यहां दिनेश की पत्नी पूजा की गिफ्ट आइटम की दुकान है। शाम को पत्नी और बेटी दुकान पर थीं। कुछ देर बाद दिनेश आया तो दोनों में विवाद हुआ। विवाद अकसर होते रहते थे इसलिए पड़ोसियों ने इसे सामान्य ढंग से लिया। कुछ देर बाद विवाद बढ़ा तो दिनेश बाहर आया और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा।

महिला व्यापारी ने कहा मेरा पति मुझे जलाने आया था

पत्नी का आरोप है पति शराब पीकर आए दिन हंगामा करता रहता है। 15 दिन पहले भी दुकान का कैमरा तोड़ गया था। गुरुवार रात वह पेट्रोल लेकर मुझे जलाने आया था। इस दौरान बेटी ने धक्का दे दिया तो पेट्रोल पति पर गिर गया। फिर पति ने माचिस जलाई तो वह खुद जल लगा। साथ खड़ी बेटी भी चपेट में आ गई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !