कर्मचारी संघ ने पटवारी हड़ताल को समर्थन दिया | PATWARI HADTAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। पटवारी संघ के आव्‍हान पर की जा रही प्रदेश व्‍यापी हडताल का मध्‍यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने भी समर्थन कर मांग की है कि मंत्री जीतू पटवारी एवं दिग्‍विजय सिंह प्रदेश के पटवारियों से सार्वजनिक माफी मांगे। 

मध्‍यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्‍मीनारायण शर्मा ने कहा कि मंत्री जीतू पटवारी एवं दिग्‍विजय सिंह द्वारा प्रदेश के पटवारियों के लिये की गई टिप्‍पणी सरकार की कार्यप्रणाली पर अविश्‍वसनीयता दर्शाती है क्‍योंकि पटवारी सरकारी तंत्र का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है । मंत्री जीतू पटवारी एवं दिग्‍विजय सिंह का बयान अपनी ही सरकार को कटघरे में खडा कर रहा है। 

संघ के महामंत्री लक्ष्‍मी नारायण शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही संघ की आपातकालीन बैठक बुलाकर  पटवारी संघ के आव्‍हान पर की जा रही प्रदेश व्‍यापी हडताल के समर्थन में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेंगी । इस संबंध में मुख्‍यमंत्री एवं मुख्‍य सचिव को ज्ञापन भी सौंपा जायेंगा तथा मांग की जायेंगी की पटवारियों की मांग को शीघ्र पूरा किया जायें जिससे प्रदेश के किसानों की समस्‍याओं का हल हो सकें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!