करवा चौथ: पत्नी को क्या गिफ्ट दें जो वो खुश हो जाए | KARWA CHAUTH GIFT TIPS

करवा चौथ मुख्यत: महिलाओं का त्यौहार माना जाता है। महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को बड़ी श्रद्धा के साथ करती है। इस दिन महिलाएं भगवान से अपने पति की लंबी आयु और दोनों का लंबे समय तक साथ का वरदान मांगती है। पति इस दिन व्रत भले ही ना रखते हो, लेकिन अपनी पत्नी का ख्याल जरूर रखते हैं। इस दिन पत्नी निर्जला रहती है, लेकिन उनके चेहरे पर किसी तरह की कोई शिकन नहीं होती है। वह दिनभर रात की पूजा की तैयारी में व्यस्त रहती है, सिर्फ अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए।

इस दिन पति अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ को यादगार बना सकते हैं। पति अपनी पत्नी को एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू जाने वाला गिफ्ट दे सकते है। इसके लिए पति पहले से प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ ऐसा तोहफा दे सकते हैं जो पत्नी को बेहद पसंद आए और पत्नी का दिल खुश हो जाए। इसके लिए ज्वेलरी, साड़ी, घड़ी, मेकअप का सामान कुछ भी हो सकता है।आइए बात करते हैं पत्नी को दिए जाने वाले कुछ खास उम्दा तोहफों की।

पति अपनी पत्नी को एक खूबसूरत साड़ी का तोहफा दे सकता है। ये साड़ी बनारसी, कांजीवरम, पटोला, चंदेरी, महेश्वरी, भारी वर्क से लेकर शिफोन या कॉटन की साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। इस अवसर पर इस बात का खास ख्याल रखें की अपने पार्टनर को क्या पसंद है उसी के अनुसार तोहफा लें। मनपसंद तोहफा लेंगे तो वह आपकी पत्नी के दिल को छू जाएगा।

पत्नी को इस अवसर पर ज्वेलरी का तोहफा दे सकते हैं। ज्वेलरी में इमिटेशन से लेकर सोने-चांदी और दूसरे वर्क की हो सकती है। आप अपने बजट के हिसाब से अपनी पत्नी को खुश कर सकते हैं। सोने या चांदी का तोहफा देंगे तो वह ताउम्र एक यादगार तोहफा बन जाएगा।

इसके अलावा पत्नी को बेहतरीन सौंदर्य सामग्री का तोहफा दे सकते हैं। आजकल पूरी फेशियल किट मिलती है जिसमें फेशियल की सभी सामग्री रहती है। यह भी आपकी पत्नी के बड़े काम की चीज है। इसके साथ ही स्टाइलिश ड्रेसेस गिफ्ट कर आप अपनी पत्नी का दिल जीत सकते हैं।

KARWA CHAUTH GIFT TIPS

  1. Your love story in a movie
  2. A professional photo shoot for Karwa Chauth
  3. A ‘photo locket’ with pictures of your best moments
  4. ​A well-planned vacation
  5. Red Roses Bouquet
  6. Lifetime Love Personalised Cushion
  7. Two Layer Lucky Bamboo For Wife
  8. Biwi No.1 Printed Ceramic Mug
  9. Love You Valentine Truffle Cake
  10. Red Roses with Cake
  11. Love Wife Ferrero Rocher Chocolates 
  12. Plant with love Tag 
  13. Cushion with Funny Quotes for Wife
  14. Choculicious Hamper for Him
  15. Personalized Picture Cushion
  16. Chocolate Heart Bouquet
  17. Red Roses Love Arrangement
  18. Golden Syngonium Plant For Wife
  19. Red Roses in Glass Vase & 5 Star Love Arrangement
  20. Buttery Cream Cake with love you Topper
  21. Chocolate and Flower Gift Combo
  22. golden money plant for wife 
  23. Teddy Bear N Plant

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !