गरबा डांडिया महोत्सव इस बार हेलमेट पहनकर डांडिया किया जाएगा | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। जीवाजी क्लब और संस्कार ग्रुप (Jiwaji Club and Rite Group) के संयुक्त तत्वाधान में इस बार भी गरबा डांडिया महोत्सव (Garba Dandiya Festival) का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था का 16वां महोत्सव है, जो 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें लगभग 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिन्होंने लगभग 1 महीने से विशेष ट्रेनिंग ली है।

इस महोत्सव के लिए दिल्ली, इंदौर, भोपाल से डीजे आ रहे हैं। जो अपनी म्यूजिक से इस महोत्सव की शाम का आनंद दोगुना बना देंगे। पहले दिन महोत्सव की शुरुआत मां दुर्गा की महाआरती से होगी। इसके पश्चात प्रतिदिन गरबा में 1 ताली, 2 ताली, 3 ताली दौडिया और टिमली प्रस्तुत करेंगे। इस बार महोत्सव में प्रत्येक दिन स्पेशल परफॉर्मेंस होगी। वही लाखों रुपए के पुरस्कार भी प्रतिभागी और दर्शकों के लिए हैं। जो हर दिन दिए जाएंगे। इसमें से प्रमुख तौर पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ईयर ऑफ द चौकड़ी, प्रिंस एंड प्रिंसेस, बेस्ट गरबा, बेस्ट डांडिया, आदि रखे गए हैं।

गरबा महोत्सव का आनंद लेने के लिए नि:शुल्क पास दिए जाएंगे। जो कि जीवाजी क्लब से प्राप्त कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में यह जानकारी जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजीव कुकरेजा, सचिव डॉ नीरज कॉल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, और संस्कार ग्रुप से रविंद्र सिंह चौहान ने दी।

वहीं हर बार की तरह इस बार भी गरबा महोत्सव में कुछ विशेष आकर्षण रखे गए हैं। महोत्सव में एक राउंड हेलमेट गरबा भी रखा गया है। इस राउंड में सभी प्रतिभागी हेलमेट लगाकर गरबा डांडिया खेलेंगे। यह राउंड खासकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य रखा गया है। ताकि वे यातायात के नियम के प्रति गंभीर हों। और अपना जीवन सुरक्षित रख सकें। इसके अलावा विशेष तौर पर गरबा रेन डांस भी आयोजित किया जा रहा है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !