GWALIOR NEWS: छोटे से विवाद में SI तोमर ने पड़ोसी पर चलाई गोली

NEWS ROOM
ग्वालियर। नाना नगर कुंजविहार के पास (गोला का मंदिर) में शुक्रवार की दोपहर को गली से निकलने को लेकर उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में पदस्थ एसआई रामेश्वर तोमर (SI Rameshwar Tomar Gorakhpur) का पड़ोस में रहने वाले टिंकू राजौरिया व उसकी बुआ (Tinku Rajauria and her aunt) से विवाद (dispute) हो गया। इनके बीच पहले पथराव हुआ। झगड़े में एसआई ने 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली शटर से निकलकर कांच में लगी है। गोली चलने व पथराव होने की सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने एसआई की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रांस में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुंजविहार के पास नाना नगर में गोरखपुर में एसआई रामेश्वर तोमर का परिवार रहता है। इनके पास ही रिंकू शर्मा अपनी बुआ के साथ रहता है। दोनों परिवारों के बीच कई गली में से निकलने को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। झगड़े में लाठी-डंडे भी चले थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों परिवारों के बीच उस समय राजीनामा हो गया था।

दोनों परिवारों के बीच शुक्रवार की सुबह फिर झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। पथराव के बीच रामेश्वर तोमर घर से लाइसेंसी बंदूक निकल लाए और गोली चला दी। गोली चलने की सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने बंदूक भी जब्त कर ली है।

पड़ोसियों के बीच पिछले दो दिन से झगड़ा हो रहा है। दोपहर को इन लोगों के बीच पथराव हुआ। इसी बीच रामेश्वर तोमर ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। दोनों पक्षों को थाने ले आए हैं। क्रास में मामला दर्ज किया है।
हीरा सिंह चौहान
गोला का मंदिर टीआई
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!