दिग्विजय सिंह भड़के, बोले: क्या बकवास है | Digvijay Singh raged, said What utter Nonsense!!

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने ट्विट और उस पर आई सीएम कमलनाथ की प्रतिक्रिया से पैदा हो रहीं खबरों से नाराज है। यह खबर आज प्रदेश भर की मीडिया की सुर्खियों में हैं। मामला को ठंडा करने के लिए दिग्विजय सिंह गरम हो गए। उन्होंने Times of India की एक खबर पर प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए लिखा 'What utter Nonsense!!' यानी क्या बकवास है! 

मामले को ठंडा करने के लिए दिग्विजय सिंह गरम हो गए

टाइम्स आफ इंडिया ने अपनी खबर की हेडलाइन बनाई है 'Infighting in Congress intensifies, CM Kamal Nath under attack from Scindia, Digvijaya' कुछ इसी तरह की खबरें लगभग सभी अखबारों में हैं। विशेषज्ञों ने कांग्रेस में एक नए संघर्ष की शुरूआत का संकेत दिया है। मामले को ठंडा करने के लिए दिग्विजय सिंह गरम हो गए। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए अपने twitter हैंडल पर लिखा 'What utter Nonsense!! We are all together to serve the people of MP who have given us the mandate to serve the State. Kamal Nath ji is doing his best and quite successfully to fulfill all promises made in our Manifesto.' 

कान में भी तो कह सकते थे, ऐसे चिल्लाए क्यों

यहां बड़ा सवाल यह है कि दिग्विजय सिंह ने जो विषय उठाया था, उसे वो चुपके से सीएम कमलनाथ के कान में भी कह सकते थे और यदि केवल उन्हीं 1 दर्जन गायों का मामला था जो उनके सचिव सीधे कलेक्टर को बोल सकते थे। फिर क्या जरूरत थी कि दिग्विजय सिंह ने इसे सार्वजनिक मंच पर कहा। इस तरह की बातें 'कान में कहने की कला' का प्रतिपादन दिग्विजय सिंह ने इसी विधानसभा चुनाव में किया था। वो तमाम नाराज कांग्रेस नेताओं से अपील करते थे कि इस तरह की बातें मंच पर नहीं, कान में कहें। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !