वेतन के साथ DA/DR भी दीपावली से पहले दे सरकार: कर्मचारी संघ

भोपाल। प्रदेश में वेतन, डीए/डीआर दीपावली पूर्व भुगतान होने से कर्मचारी व पेंशनर खुशी-खुशी दीवाली मना सकेंगे वहीं सरकार को भी लाभ मिलेगा। 

मप्र तृतीय वर्ग शास कर्म संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कन्हैयालाल लक्षकार ने बताया कि चालू माह के अंतिम सप्ताह में दीपावली आने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा। केंद्र सरकार व पड़ोसी राज्यों ने अपने कर्मचारियों एवं पेंशनरों को दीपावली पूर्व वेतन डीए/डीआर देना सुनिश्चित किया है। 

मप्र तृतीय वर्ग शास कर्म संघ मांग करता है कि प्रदेश में भी 5% डीए/डीआर व वेतन दीपावली पूर्व भुगतान करने का कष्ट करे। इससे दोहरा लाभ होगा कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी जिससे बाजार की रोनक बढ़ने के साथ सरकार को मिलने वाले टेक्स में बढ़ोतरी होगी। इससे चहुंओर खुशी व्याप्त होगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !