हनी ट्रैप से एक कदम आगे: रेप केस में फंसाकर वसूली करने वाली लड़कियां गिरफ्तार | BHOPAL NEWS

भोपाल। राजधानी भोपाल में निशातपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो हनी ट्रैप गैंग की तरह अपने शिकार को फंसाता था और फिर धमकी देकर नहीं बल्कि बलात्कार के केस में फंसाकर रकम वसूलते थे। पुलिस ने 2 लड़कियों और 2 पुरुष साथियों को गिरफ्तार किया है। 

राजधानी के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसे देह व्यापार एवं अड़ीबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बलात्कार के केस में फंसाकर रकम वसूलते थे। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने एक व्यापारी को अपने जाल में फंसाया। उसे अकेले में मिलने बुलाया और फिर बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। जांच में पुलिस को पता चला कि ऐसे ही कई और भी मामले हैं। इसके साथ ही कई मामलों में भी वसूली की है।

एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बतज्ञया की गिरोह की लड़कियां व्हाट्स एप के जरिए लोगों से संबंध साधती थीं। ये महिलाएं पैसा कमाने के लिए कॉल गर्ल के रूप में भी काम करती थीं। पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह में और भी लोग भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं नाम बदलकर ग्राहकों को ढूंढती थीं, भोपाल के साथ मुंबई, दिल्ली, गोवा, लोनावाला की 5 स्टार होटल्स में भी जिस्मफरोशी करती थीं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !