18 वर्षीय जय बदलानी गिरफ्तार, 7 साल की मासूम का करने वाला था: आरोप | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पुलिस थाना कटारा हिल्स इलाके में 18 साल का एक युवक गिरफ्तार किया गया है। नाम जय बदलानी बताया गया है। आरोप है कि वो पड़ौस में रहने वाली 7 वर्षीय मासूम लड़की का रेप करने वाला था, तभी देख लिया गया। 

कटारा हिल्स थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया, ‘‘सात साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के मामले में 18 वर्षीय जय बदलानी को आज यहां गिरफ्तार किया गया है। वह इस बच्ची का पड़ोसी है।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी शुक्रवार को इस बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर में लाया और उसने अपने एवं बच्ची के कपड़े निकाल दिये। 

इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। सिंह ने बताया कि हालांकि, उसने बच्ची के साथ बलात्कार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!