कांग्रेस की महिला नेता ने वकील को सरेआम पीटा | MP NEWS

भोपाल। महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल गुना निवासी महिला नेता ने आज सरेआम एडवोकेट अरविंद श्रीवास्तव के साथ मारपीट की। बताया गया है कि अरविंद श्रीवास्तव भी कांग्रेस के नेता हैं और दोनों एक साथ राजनीति करते थे। महिला नेता ने श्रीवास्तव के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा रखा है। घटना भोपाल के श्यामला हिल्स थाने की बताई गई है। 

कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय महिला नेता ने वकील अरविंद श्रीवास्तव के साथ मारपीट कर दी। महिला नेता का कहना है कि अरविंद उन्हें एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। अरविंद के साथ उनका साथी शिवकुमार रघुवंशी मिलकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी उठापटक के बीच आज जब दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने सामने पड़ गए तो दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। 

आरोपी अरविन्द श्रीवास्तव भी कांग्रेस नेता हैं। बताया जा रहा है कि एक समय में राजनीति में दोनों साथ थे। बाद में महिला नेता ने आरोन थाने में अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ रेप की धाराओं में FIR दर्ज करवा दी। उसके बाद से दोनों में लगातार टकराव चल रहा है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!