इंदौर मंडी प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी होगी : कृषि मंत्री सचिन यादव | INDORE NEWS

इंदौर। छावनी स्थित इंदौर अनाज और तिलहन मंडी अब छोटी पड़ने लगी है। इसका विस्तार होना जरूरी है। इसका विस्तार और उन्नायन किया जाएगा। राज्य शासन ने जिला प्रशासन को नई अनाज मंडी के लिए जमीन देखने के निर्देश दिए हैं। यह मंडी प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी होगी।

ये बात सोमवार को छावनी अनाज व तिलहन मंडी परिसर में आयोजित समारोह में कृषि मंत्री सचिन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि नई मंडी आदर्श मंडी होगी। लगभग 85 साल पुरानी इस कृषि उपज मंडी के उन्नायन और विस्तार की जरूरत है। नई कृषि उपज मंडी को तकनीकी दृष्टि से भी अत्याधुनिक बनाया जाएगा। यह मंडी इंदौर की गरिमा के अनुरूप होगी। नई मंडी स्थापित करते समय व्यापारी, हम्माल और किसानों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्नादाता किसान अपनी फसल कृषि उपज मंडी में बेचता है।

किसान के हित में जो भी कदम उठाना पड़ेगा, राज्य शासन द्वारा उठाया जाएगा। कार्यक्रम को विधायक आकाश विजयवर्गीय, विनय बाकलीवाल, अश्विन जोशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में छावनी अनाज तिलहन व्यापारी संघ के सचिव वरुण मंगल व कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !