दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई | DAINIK VETAN BHOGI NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने दैनिक वेतन भोगी से स्थाई किए गए कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी है। अब ये कर्मचारी भी दूसरे अधिकारी-कर्मचारियों की तरह 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे।

16 हज़ार कर्मचारियों को लाभ

कमलनाथ सरकार ने पेंशनर्स के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफ़ा दिया। सरकार ने दैनिक वेतन भोगी से स्थायी किए गए कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी है। कर्मचारी अब 62 साल तक अपनी सेवा सरकार को दे सकेंगे। कमलनाथ सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश के 16 हजार से ज्यादा स्थाई कर्मियों को होगा।

पेंशनर्स का DA बढ़ाया

इससे पहले कमलनाथ सरकार ने हाल ही में प्रदेश के रिटार्यड सरकारी कर्मचारियों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है। इसे मिलाकर अब पेंंशनर्स को 12 फीसदी डीए मिलेगा। ये भत्ता इसी साल 1 जनवरी 2019 से दिया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!