पॉलीटेक्निक अतिथि व्याख्याताओं के लिए गुडन्यूज, नियुक्ति आदेश जारी | POLYTECHNIC GUEST FACULTY

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए गुडन्यूज है। अब उनकी सेवाएं समाप्त नहीं होंगी। उन्हे पद से नहीं हटाया जाएगा। शासनादेश जारी हो गए हैं। वो नियमित रूप से अपनी सेवाएं देते रहेंगे। बिना किसी चयन प्रक्रिया के उनकी पुनर्नियुक्ति हो जाएगी। 

पॉलीटेक्निक अतिथि व्याख्याता संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगेश इंदौरिया ने बताया कि शासन ने संघ की मांग के अनुरूप 12 जुलाई 2019 को विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है। आधिकारिक रूप से जारी आदेशानुसार वर्तमान में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को ही अधिकतम 11 माह की नियुक्ति दी जावेगी उसके लिए अलग से अन्य किसी भी प्रकार की कार्यवाही/विज्ञापन/चयन प्रक्रिया की आवश्यकता नही है।

पॉलीटेक्निक अतिथी व्याख्याता संघ के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सेन द्वारा बताया गया कि शासन के इस आदेश से अतिथि व्याख्याताओं को राहत मिली है। लेकिन नियमितीकरण की लड़ाई जारी रहेगी और जब तक सभी अतिथी व्याख्याताओं का नियमितीकरण नही हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!