ASHOK SINGH अपेक्स बैंक के चेयरमैन नियुक्त, सिंधिया की क्लोजडोर मीटिंग के बाद फैसला ?

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अशोक सिंह (ASHOK SINGH GWALIOR) को आज राज्य सरकार ने APEX BANK का CHAIRMAN मनोनीत किया है। कमलनाथ सरकार में यह पहली राजनीतिक नियुक्ति है। अशोक सिंह को दिग्विजय सिंह समर्थक नेता माना जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह नियुक्ति ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीएम कमलनाथ से क्लोजडोर मीटिंग के बाद हुई है। 

ग्वालियर मूल के निवासी श्री अशोक सिंह ने हाल ही में ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह के सुपुत्र हैं। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी विचारधारा को समर्पित परिवार से सम्बद्ध श्री सिंह एक शांत और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होकर अपने राजनैतिक जीवन में संगठन को समर्पित होकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। 

प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की सरकार बनने के बाद यह पहली राजनैतिक नियुक्ति है। एक ओर जहां श्री अशोक सिंह ने अपनी नियुक्ति को सेवा, समर्पण और निष्ठाओं का सम्मान बताते हुए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का आभार जताया है, वहीं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह की नियुक्ति पर उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!