मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 में संशोधन के लिए समिति का पुनर्गठन | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन बने नियमों की समीक्षा कर नियमों में संशोधन करने या नये नियम बनाने तथा नियमों के प्रारूपण के लिए पूर्व में गठित समिति का पुनर्गठन किया गया है। श्री आई.एस.दाणी अध्यक्ष राज्य भूमि सुधार आयोग समिति के अध्यक्ष होंगे।

समिति मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (संशोधन) अधिनियम 2018 के अनुसरण में मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 में किए गए संशोधनों के परिणामस्वरूप नियमों में संशोधन के प्रस्ताव प्राथमिकता से लेगी।समिति राज्य भूमि सुधार आयोग का सहयोग प्राप्त कर नियमों के प्रारूप तैयार करेगी। इसके साथ ही समिति आवश्यकतानुसार अन्य विभागीय अधिकारियों को बैठकों में आमंत्रित कर सकेगी ।

मनीष रस्तोगी,प्रमुख सचिव राजस्व समिति के उपाध्यक्ष होंगे। समिति के सदस्यों में एम. सेल्वेन्द्रन सचिव राजस्व, आयुक्त भू-अभिलेख, अशोक कुमार गुप्ता सदस्य सचिव, राज्य भूमि सुधार आयोग, सचिव राजस्व मण्डल, श्री मुजीर्बुहमान खान उप सचिव राजस्व शामिल है। डॉ. भारती गुप्ता उपायुक्त, (विधि अधिकारी) राजस्व को समिति की संयोजक होंगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!