सांसद प्रज्ञा ठाकुर का लिखित जवाब: मैं अनुशासन में रहूंगी | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। शहीद हेमंत करके को श्राप देकर मारने से लेकर 'देशभक्त गोडसे' तक करीब आधा दर्जन विवादित बयान दे चुकीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर राष्ट्रवाद की लहर में सांसद तो बन गईं लेकिन भाजपा में उनको कोई स्थान नहीं मिल पाया है। पीएम नरेंद्र मोदी तो कह ही चुके हैं कि वो 'मैं इसे कभी माफ नहीं करूंगा'। अब साध्वी से सांसद बनीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पार्टी को लिखित में दिया है कि 'मैं अनुशासन में रहूंगी।' अभी तक उनका पूरा जवाब सार्वजनिक नहीं हुआ है परंत बयान आ गया है। 

भाजपा की अनुशासन समिति ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था। अब प्रज्ञा ठाकुर ने उस नोटिस का जवाब अनुशासन समिति को भेजा है। मीडिया से उन्होंने कहा कि मैंने अपना जवाब अनुशासन समिति को भेज दिया है। मैं अनुशासन में रहूंगी। समय आने पर पीएम मोदी से मिलकर बात करूंगी। फिर उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "मोदीजी किसानों के लिए काम कर रहे हैं। सरकार किसानों के साथ है। उनके कल्याण के लिए काम कर रही है। जनता विकास को चुनती है। जनता ने मोदी जी काम काम देख कर उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाया है।

प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान-

हेमंत करकरे को मैने श्राप दिया था। उसके एक महीने में ही उसकी मौत हो गई। 
भारत में बुर्का बैन होना चाहिए। 
बावरी मस्जिद ढहाना गर्व की बात है। मैं खुद छत पर थी। मुझे गर्व है। मैने ढहाई है। 
नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!