BHOPAL NEWS: नेशनल क्रिकेटर अभिमन्यू, लंदन जाना था, जेल चले गए

भोपाल। नेशनल लेवल के क्रिकेट प्लेयर अभिमन्यु पांडे (ABHIMANYU PANDAY NATIONAL LEVEL CRICKET PLAYER, BHOPAL) निवासी मिनाल रेसीडेंसी को पुलिस ने 2 पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके साथ 3 अन्य दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि रात के वक्त चारों नशे में धुत था। जब आनड्यूटी पुलिस टीम ने उनसे घर जाने को कहा तो चारों ने मिलकर चार्ली सवार 2 सिपाहियों पर हमला कर दिया। डंडा मारा और वर्दी फाड़ दी। बता दें कि अभिमन्यू को हाल ही में काउंटी खेलने के लिए लंदन जाना था। फिलहाल वो जेल में है।

पुलिस ने यह कहानी बताई

हबीबगंज थाने में पदस्थ सिपाही देवेंद्र सिंह शुक्रवार रात चार्ली पर कमलेश सूर्यवंशी के साथ ड्यूटी पर थे। रात 1.35 बजे 10 नंबर मार्केट पास गोल्ड वाइन बीयर बार के सामने पहुंचे। वहां चार युवक नशे मे आपस में गाली-गलौच कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाते हुए घर जाने के लिए कहा तो युवक बोले कि तुम बीच में बोलने वाले कौन होते हो। इसके बाद फिर पुलिसकर्मियों ने घर जाने के लिए कहा, तो वे गाली-गलौच कर दो मिनट में सस्पेंड कराने की धमकी देने लगे। वे पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी करने लगे। इसी बीच एक लड़के ने गाड़ी में से डंडा निकालकर देवेंद्र के सिर पर मार दिया। इससे देवेंद्र के माथे व हाथ में चोट आई।

कमलेश बचाने आया, तो एक लड़का उसका गला दबाने लगा। इस दौरान दोनों की वर्दी फट गई। चार युवकों के भारी पड़ने पर उन्होंने वायरलेस सेट पर काल कर थाने से बल बुलाया गया। अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर आए। उनकी पहचान मिनाल निवासी अभिमन्यु दीक्षित, नीलबड़ निवासी निखिल विश्वकर्मा, शिवाजी नगर निवासी दीपेश सिंह व सार्थक दीक्षित के रूप में हुई है। अभिमन्यु क्रिकेटर है। निखिल स्वयं का व्यवसाय करता है। सार्थक छात्र है और दीपेश मेडिकल का व्यवसाय करता है।

काउंटी खेलने लंदन जाने वाला था अभिमन्यु

एसआई राहुल रॉय के अनुसार क्रिकेटर अभिमन्यु पांडे समेत उसके चारों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। सिपाहियों की एफआईआर पर दर्ज कर ली। शनिवार को उन्हें जिला कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। अभिमन्यु जल्दी ही लंदन में काउंटी खेलने जाने वाला था। वह राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट कैंप में भी शमिल हो चुका है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !