आईजी गुप्ता ने एक थाना प्रभारी को सस्पेंड किया, 8 को अर्थदंड सुनाया | SHEOPUR MP NEWS

Updesh Awasthee
श्योपुर। आईजी चंबल रेंज डीपी गुप्ता ने सोमवार को जिलेभर के थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए पुराने अपराधों की समीक्षा की और तीखे तेवर दिखाते हुए थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि लापरवाही बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। पांच घंटे तक चली मैराथन बैठक में संतोषजनक जानकारी नहीं देने और कार्य में लापरवाही बरतने पर वीरपुर थाना प्रभारी राजेश शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं आठ थाना प्रभारियों को एक हजार रुपए से लेकर पांच हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। 

एसपी नगेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी पीएल कुर्वे, तीनों अनुभाग के एसडीओपी और 17 थाना प्रभारियों के साथ तीन बजे शुरू हुई बैठक में आईजी डीपी गुप्ता ने अपराधों की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी थानों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आप लोगों को पर्याप्त समय दिया गया फिर भी कोई तैयारी नहीं की। क्यों न आप पर अर्थदंड लगाया जाए। 

उन्होंने कोतवाली टीआई जितेंद्र नगाइच, आवदा थाना प्रभारी मेघा चौरसिया, विजयपुर टीआई दल सिंह परमार, ढोढर थाना प्रभारी नरेंद्र राजपूत, कराहल टीआई शिवकुमार शर्मा, बड़ौदा, मानपुर, बरगंवा के थाना प्रभारियों पर एक हजार रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक का अर्थ दंड दिया। उन्होंने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि पेंडिंग मामलो को जल्द से जल्द निराकरण करें और महिला अपराधों पर लगाम लगाई जाए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!