इंदौर, देवास, खरगोन और बड़वानी में बारिश, 2 किसानों की मौत | MP WEATHER REPORT

Updesh Awasthee
इंदौर। इंदौर, देवास, खरगोन और बड़वानी में दोपहर तक तो नौपता खूब तपा लेकिन फिर बादल छा गए। प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई। खरगोन में बादल इस कदर तड़के कि बिजली गिर गई और 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों किसान थे। आम लोगों को तो राहत मिली लेकिन किसान मंडी में आए किसानों के लिए यह बारिश भारी नुक्सानदायक रही। 

देवास शहर में शाम करीब चार बजे से तेज हवा के साथ शहर में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बिजली भी खूब कड़की। करीब 15 मिनट तक बारिश का दौर रहा। बड़वानी जिले के सेंधवा अंचल के वरला और निवाली में भी बारिश हुई। खरगोन जिले के कसरावद, मंडलेश्वर, पिपल्याबुज़ुर्ग, सनावद में भी बूंदाबांदी हुई। इंदौर में भी दोपहर बाद मौसम बदला और बादल छा गए। इसके बाद अनेक इलाकों में बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के बाद बारिश हुई।

मंदसौर में दूसरे दिन भी हवा के साथ हुई बारिश

मंदसौर। मंदसौर में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बारिश हुई। सुबह से तेज गर्मी रही, दोपहर लगभग तीन बजे से आकाश में काली घटाए छाई और तेज हवा के साथ जिले के कु छ क्षेत्रों में बारिश हुई। मंदसौर नगर में शाम 4.30 बजे से लगातार एक घंटे तक कभी रिमझिम कभी तेज बारिश हुई। बारिश से नगर के कु छ क्षेत्रों में पानी भर गया। इसके अलावा गरोठ एवं दलौदा में भी बारिश हुई।

पिपलियामंडी एवं आसपास क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई। शनिवार को हवा आंधी चलने से प्रभावित हुई विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए कर्मचारी सुधार कार्य में जुटे रहे। रविवार शाम को भी हवा व बारिश चलने से नगर में विद्युत गुल हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छह जून से मानसून प्रस्तावित है। अभी प्री मानसून की बारिश हो रही है।

उल्‍लेखनीय है कि शनिवार को भी मंदसौर, नीमच, मनासा में आंधी के साथ बरसात भी हुई। हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी चरम पर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 2 जून को नौतपा की समाप्ति के साथ ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना भी बढ़ रही है। मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वातावरण में नमी का प्रतिशत बढ़ने लगा है। इससे प्री मानसून गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!