दिग्विजय सिंह ने कर्मचारियों से फिर माफी मांगी | MP EMPLOYEE NEWS

भोपाल। भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज मंत्रालय वल्लभ भवन पर आयोजित कर्मचारियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में मृतक कर्मचारियों के लिए नियमों में संशोधन करवाकर उनके आश्रितों को अनिवार्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलवाई। कर्मचारियों को केंद्रीय तिथि के हिसाब से महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को महंगाई राहत के एरियर का भुगतान किया। यही नहीं कर्मचारियों के व्यापक हितों में अनेक निर्णय लेकर उनका दृढ़ता के साथ पालन भी करवाया। 

श्री सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने कर्मचारियों के हितों के लिए विशेष ध्यान रखा, किंतु इसके बावजूद यदि कुछ त्रुटियां हुई हों तो वह कर्मचारी समुदाय से पुनः माफी मांगते हैं। दिग्विजय सिंह ने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर आरोप लगाया कि उनके 15 वर्षों के कार्यकाल में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का 8614 करोड़ तथा पेंशनर्स के एरियर्स के 900 करोड़ रुपए हजम कर लिए गऐ। 

लिपिक वर्ग के एक लाख कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर नहीं की गई। मंत्रालय में आयोजित विशाल आम सभा को जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा, कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल ने संबोधित कर दिग्विजय सिंह को विजयी बनाने की अपील की गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!