BHOPAL स्ट्रांग रूम की एलसीडी स्क्रीन अचानक बंद हुई | MP NEWS

भोपाल। कांटे की टक्कर वाले भोपाल लोकसभा चुनाव में मतदान तो हो गया परंतु मतगणना बाकी है। ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखीं हैं। प्रत्याशियों को पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए निगरानी के लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ता भी तैनात कर रखे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को अचानक स्ट्रांग रूम की एलसीडी स्क्रीन बंद हुई। यह करीब 1 मिनट तक बंद रही। इस दौरान क्या हुआ पता नहीं।

पुरानी जेल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की निगरानी के लिए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता डेरा डाले हुए हैं। प्रशासन ने इसके लिए जेल परिसर में बने एक रूम कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए दिया है। साथ ही यहां पर एक एलसीडी लगाई गई। इसमें स्ट्रांग रूम के भीतर की तस्वीर दिखाई देती है। रविवार देर रात अचानक एलसीडी बंद हो गई। इसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

भाजपा का आरोप था कि इस दौरान अंदर कोई गड़बड़ की गई है। यह तकनीकी खराबी नहीं हो सकती। जान बूझकर रिकॉडिंग और उसका प्रसारण बंद किया गया है। कार्यकर्ताओं की आपत्ति की जानकारी लगते ही जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम पी खाडे ने एक मजिस्ट्रेट को भेजकर कंट्रोल रूम में लगी एलईडी की रिकॉर्डिंग दिखाई। जिला भाजपा अध्यक्ष विकास वीरानी ने बताया कि एक मिनट के लिए एलसीडी बंद हुई थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !