PRAGYA THAKUR महाकाल की शरण में आईं, मीडिया से बचकर निकल गईं | UJJAIN MP NEWS

उज्जैन। गंभीर रूप से बीमार चल रहीं भाजपा की भोपाल प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर बाबा महाकाल की शरण में आ पहुंची। चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले भी प्रज्ञा ठाकुर यहां आईं थीं। वो अपने समर्थकों के साथ आईं। अभिषेक एवं पूजन किया लेकिन जैसे ही कैमरे सामने आए, बताने लगीं कि वो बहुत बीमार हैं, इसलिए बातचीत नहीं कर सकतीं। 

मध्यप्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट भोपाल से 'नर्मदा भक्त' कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव खत्म होने के बाद बीते बुधवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गईं। इससे पहले भी वे चुनाव से ठीक पहले दर्शनों के लिए उज्जैन आ चुकी हैं। 

बुधवार को महाकाल मंदिर में रात होने वाली शयन आरती से कुछ देर पहले महाकाल मंदिर में अपने समर्थकों के साथ पहुंची, जहां उन्होंने गर्भ गृह में अभिषेक पूजन किया। करीब 15 मिनट तक पूजन के बाद मंदिर से बाहर निकली प्रज्ञा सिंह ठाकुर से जब मीडिया ने बात करनी चाही, तो उन्होंने अपनी तबीयत का हवाला देकर बात करने के लिए मना कर दिया। बता दें कि भाजपा ने 23 मई तक प्रज्ञा सिंह के बयानों को पतिबंधित कर रखा है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !