पीएम मोदी वाली गुफा में आप भी ध्यान लगा सकते हैं, 990 रुपए में मिलती है | NATIONAL NEWS

उत्तराखंड उत्तराखंड (Uttarakhand) के केदारनाथ (Kedarnath) धाम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के बायीं ओर की पहाड़ी पर स्थित ध्यान गुफा (Dhyan Gufa) में ध्यान लगाया। जिसका फोटो दुनिया भर में वायरल हुआ। इस गुफा में आप भी ध्यान लगा सकते हैं। यह गुफा 990 रुपए प्रति 24 घंटे की दर से किराए पर मिलती है। यह प्राकृतिक गुफा नहीं है बल्कि पर्यटकों के लिए बनाई गई है। 

पीएम मोदी के निर्देश पर बनाई गई है यह गुफा, नाम है रुद्र गुफा

ध्यान गुफा (Dhyan Gufa) केदारनाथ मंदिर परिसर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बनी है. गुफा 12250 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जबकि केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11700 फीट है। केदारनाथ में पांच मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी यह गुफा पीएम मोदी के निर्देश पर तैयार की गई है। यह गुफा केदारनाथ मंदिर परिसर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बनी है। केदारनाथ विकास धाम की जिम्मेदारी संभालने के बाद पीएम मोदी ने ही इस गुफा को बनाने के निर्देश जारी किए थे। इसका नाम रूद्र गुफा है। गुफा का निर्माण पिछले साल ही किया गया है। श्रद्धालु विधिवत रूप से इस गुफा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्राकृतिक नहीं बल्कि भूमिगत गुफा है

यह गुफा कोई प्राकृतिक गुफा नहीं है, बल्कि भूमिगत है। यह गुफा गढ़वाल मंडल विकास निगम की टूरिज्म प्रॉपर्टी है। मंदाकिनी नदी के एक छोर पर बनायी गई इस गुफा का निर्माण नेहरु पर्वतारोहण संस्थान द्वारा किया गया है। श्रद्धालु 3000 रुपये देकर इस गुफा में एंट्री ले सकते हैं. यह किराया तीन दिन रहने के लिए मान्य होगा। श्रद्धालु 990 रुपए देकर एक दिन के लिए गुफा बुक करा सकते हैं। श्रद्धालुओं को दिन में भोजन भी गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन उसके लिए अलग से चार्ज देने होंगे। यह गुफा एक बार में अधिकतम 3 दिनों के लिए बुक करायी जा सकती है। हालांकि जरुरी होने पर बुकिंग की यह अवधि बढ़ाई जा सकती है।

बुकिंग ऐसे कराए

गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) द्वारा इस गुफा की बुकिंग करायी जा सकती है। बुकिंग कराने वाले व्यक्ति का गुप्तकाशी में मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद केदरानाथ पहुंचने पर भी व्यक्ति का मेडिकल कराया जाता है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की साइट पर जाकर आप गुफा की बुकिंग करा सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !