SEONI: बीमार कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी लगा दी, मौत | MP NEWS

सिवनी। यहां निर्वाचन अधिकारियों ने एक बीमार कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी लगा दी। चुनाव ड्यूटी पर जाते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया परंतु उसकी मौत हो गई। सैंकड़ों कर्मचारियों की शिकायत है कि गंभीर बीमारियां होने के बावजूद अधिकारियों ने उन्हे झूठा बताते हुए उनकी ड्यूटी चुनाव में लगा दी है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह अढ़ायच ने जानकारी दी है कि शिक्षा विभाग के कर्मचारी एवं माध्यमिक विद्यालय अरी विकासखंड बरघाट में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित पंचेश्वर की चुनाव ड्यूटी मंडल लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले की विधानसभा लखनादौन में लगाई गई थी। 

आज पोलिंग पार्टी के साथ रवानगी के लिए अमित पंचेश्वर पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी बुलाया गया था। यहीं पर उसका स्वास्थ्य खराब हुआ। उसे उपचार के लिए सकररी अस्पताल भेजा गया परंतु उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे ब्रेन हेमरेज हुआ हे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !