INDORE: महिला पुलिस कर्मचारी से रेप का मामला दर्ज | MP NEWS

इंदौर। एक महिला पुलिस कर्मचारी ने कंट्रोल रूम में तैनात दूसरी महिला पुलिस कर्मचारी के भाई के खिलाफ बलात्कार और दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया है। दोनों की पहले दोस्ती हुई, फिर शारीरिक संबंध बन गए। इसके बाद शादी भी तय हुई परंतु दहेज की बात पर शादी टूट गई। 

महिला थाना टीआई अनीता देअरवाल के अनुसार इंदौर में पदस्थ एक सिपाही की शिकायत पर पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ बाबू गुंजन शारदे निवासी स्कीम 51 और उसके भाई यश पिता महेन्द्र शारदे निवासी खरगोन के खिलाफ केस दर्ज किया है। यश का खरगोन में फोटो स्टूडियो है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 4 साल पहले गुंजन के मार्फत उसकी पहचान यश से हुई थी। फिर यश ने शादी का झांसा देकर महिलाकर्मी से संबंध बनाए। 

फरियादी ने अपने परिजन को भी दोनों के संबंधों की जानकारी दी। कुछ महीने पहले दोनों की सगाई तय हो गई। बाद में उसने दहेज की मांग की। यश की बहन गुंजन ने भी दहेज में कार की मांग की। फरियादी ने दहेज देने से मना किया तो भाई-बहन ने सगाई तोड़ दी। आरोपी ने बाद में भी महिला पुलिसकर्मी को परेशान किया। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!