प्रज्ञा सिंह की उम्मीदवारी पर कमलनाथ का बयान | BHOPAL NEWS

भोपाल। भाजपा द्वारा सन्यासी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद मप्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान सामने आया है। छिंदवाड़ा में सीएम कमलनाथ ने कहा कि पहले तो बीजेपी को वहां से कैंडिडेट नही मिला और अभी शामिल हुई साध्वी प्रज्ञा को उन्होंने अपना प्रत्याशी बना लिया है। ये बीजेपी का दिवालियापन दर्शाता है।

इधर भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग उत्साहित हैं और उन्होंने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर प्रज्ञा सिंह के कई फोटो वायरल हो रहे हैं। लोग अपने अपने तरीके से दावे कर रहे हैं। भाजपा सीट पर वोटों का गणित भी समझाया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह जो मंगलवार तक सबसे मजबूत स्थिति में थे, प्रज्ञा सिंह का नाम आने के बाद कुछ तनाव में नजर आए। 

राजनीति के पंडित चुप हैं

प्रज्ञा सिंह का नमा घोषित होने के बाद भोपाल में राजनीति के पंडित फिलहाल चुप हो गए हैं। वो यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या 2019 में चुनाव का मुद्दा धर्म और अधर्म हो सकता है। क्या वीडी शर्मा को बाहरी बताकर विरोध जताने वाले भोपाल के भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह का प्रचार करेंगे। क्या दिग्विजय सिंह प्रज्ञा सिंह के सामने उस तरह से मुकाबला कर पाएंगे जैसे कि वो पहचाने जाते हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!