CM KAMAL NATH को बड़ा झटका, हिमाद्री भाजपा में शामिल | MP POLITICAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। भाजपा ने सीएम कमलनाथ को बड़ा झटका दिया है। जिस महिला नेता को कमलनाथ ने शहडोल उपचुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया। अपनी कार्यकारिणी में सचिव बनाया और 2019 के लोकसभा चुनाव में जिसे फिर से टिकट देने की तैयारी कर रहे थे, वो कांग्रेस की महिला नेत्री हिमाद्री सिंह, भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

भाजपा के पास प्रत्याशी नहीं था, अब कांग्रेस संकट में

बता दें कि शहडोल लोकसभा सीट से भाजपा के पास कोई प्रत्याशी ही नहीं है। तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्री ज्ञान सिंह की तमाम शर्तों को स्वीकार करते हुए लोकसभा का उपचुनाव ना केवल लड़ाया बल्कि खुद प्रचार करके जिताया भी था परंतु अब शिवराज सिंह मुख्यमंत्री नहीं हैं, ज्ञान सिंह अपनी दम पर चुनाव जीत जाएं ऐसी संभावनाएं भी नहीं हैं। हिमाद्री एक दमदार नाम था जिसे भाजपा छीन ले गई। 

पढ़िए हिमाद्री की चर्चित लव स्टोरी 

यह शहडोल की एक चर्चित लव स्टोरी है। 2009 में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह मरावी को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया था। कांग्रेस की ओर से राजेश नंदिनी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया। नरेंद्र यह चुनाव तो हार गए लेकिन अपनी प्रतिस्पर्धी राजेश नंदिनी सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह का दिल जीत गए। सांसद राजेश नंदिनी सिंह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं। उपचुनाव आए तो कांग्रेस ने हिमाद्री को प्रत्याशी बनाया लेकिन शिवराज सिंह ने अपने मंत्री ज्ञान सिंह को उतार दिया। चुनाव के बाद नरेंद्र सिंह ने हिमाद्री से विवाह कर लिया। माना जा रहा था कि कमलनाथ की नजदीकी महिला नेता हिमाद्री सिंह अपने पति नरेंद्र सिंह मरावी को भी कांग्रेस में ले जाएंगी, लेकिन उल्टा हो गया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!