UP SAMACHAR: कांग्रेस 2 प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी | ELECTION NEWS

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश को 2 हिस्सों में बांट दिया है। पहला प्रियंका गांधी के प्रभार वाला पूर्वी उत्तरप्रदेश और दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभार वाला पश्चिमी उत्तरप्रदेश। अब दोनोें भागों के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए जाने वाले हैं। एआईसीसी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इनके नामों का ऐलान हो सकता है। 

उत्तरप्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए राहुल ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह पूर्वी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के लिए दो प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक प्रदेश अध्यक्ष को दो प्रभारी महासचिवों के साथ काम करने में मुश्किल होगी। इसलिए प्रदेश को दो हिस्सों में बांटते हुए अलग-अलग प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। इससे पहले पार्टी ने प्रदेश को चार क्षेत्रों में बांटते हुए प्रभारी नियुक्त किए थे।

पूर्वी उत्तरप्रदेश में ब्राह्मण अध्यक्ष, पश्चिम में ओबीसी या मुस्लिम
सूत्र यह भी बताते हैं कि पूर्वी उत्तरप्रदेश में किसी ब्राह्मण नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जबकि पश्चिमी उत्तरप्रदेश में ओबीसी या मुस्लिम नेता को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

उत्तरप्रदेश में ये हैं 2 फाॅर्मूले
फाॅर्मूला नंबर 1- राज्य में दो प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे जो अलग-अलग प्रदेश प्रभारियों के साथ काम संभालेंगे। इनके नीचे सेक्रेटरी और अन्य टीम रहेगी। 
फाॅर्मूला नंबर 2-  एक अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्ष, आठ सचिव हो सकते हैं। इनमें चार पश्चिमी उत्तरप्रदेश और चार पूर्वी उत्तरप्रदेश में रहेंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !