अब कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी कर दी | MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद राहुल गांधी का मजाक उड़ाने वाले भाजपा नेताओं के पास नया कुछ नहीं है तो विवादित टिप्पणियां कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पास मजबूत नेता नहीं है। यही वजह है कि वह खूबसूरत चेहरे के दम पर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है।

उन्होंने जोड़ा कि मध्य प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेता अभिनेत्री करीना कपूर को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की मांग कर रहे हैं। कुछ नेता तो अभिनेता सलमान खान को इंदौर से लड़ाने की बात कर रहे हैं। हाल के दिनों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी उनके सक्रिय राजनीति में आने की मांग की जाती थी।

उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस के पास मजबूत नेता नहीं हैं। इसीलिए वह ऐसे खूबसूरत चेहरे की मदद से चुनाव लड़ना चाहती है। इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने कहा कि प्रियंका सक्रिय राजनीति में अब भी नहीं आतीं, यदि उनको कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास होता। विजयवर्गीय बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद नरायण झा के प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान पर टिप्पणी कर रहे थे।

गौरतलब है कि झा ने कहा था कि प्रियंका के पास खूबसूरत के अलावा कोई और प्रतिभा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा था कि उसको याद रखना चाहिए कि सुंदर चेहरे से वोट नहीं मिलते। प्रियंका को राजनीति का कोई अनुभव नहीं है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!