मकर संक्रांति राशिफल: सूर्य बदलेंगे, पढ़िए आपकी राशि कितनी प्रभावित होगी | JYOTISH MAKAR SANKRANTI RASHIFAL

Bhopal Samachar
सभी 12 संक्रांतियों में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो यह सबसे खास संक्रांति बन जाती है। सूर्य का मकर राशि में विचरण करना सबसे शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। साल 2019 की मकर संक्रांति में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिसमें सूर्य के शत्रु केतु पहले ही मकर राशि में बैठे हैं। ऐसे में मकर संक्रान्ति का सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर आइए जानते हैं।

मेष राशि: सूर्य आपकी राशि से दसवें भाव में संचार होने जा रहा है। इससे मेष राशि वालों के लिए भूमि या वाहन का सपना साकार होगा। व्यवसाय में विस्तार और लाभ होगा। मान- सम्मान में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ राशिसूर्य का 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश नौकरी में उन्नति प्रदान करेगा। विवादों से मुक्ति मिलेगी। हर काम में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशिआपकी राशि में सूर्य आठवें भाव में संचार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार प्राप्ति का हर्ष होगा। तीर्थ यात्रा का विचार।

कर्क राशिमकर राशि में सूर्य का विचरण सातवें घर में हो रहा है विरोधी पक्ष से सावधान रहें। अटके कार्य की पूर्ति होगी। व्यावसायिक स्थिति सामान्य। आपके शत्रु कमजोर होगा।
सिंह राशिसूर्य का छठे घर में जाना अदालती कामों में सफलता दिलाएगी। किसी विवाद में समझौता हो सकता है। संपत्ति में वृद्धि होगी। धर्म में रुचि रहेगी।
कन्या राशिमान-सम्मान बढ़ेगा। ऋण में कमी आएगी। स्वश्रम से आर्थिक उन्नति होगी।

तुला राशिइच्छा की पूर्ति होगी। नौकरी में पदभार बढ़ सकता है। व्यवसाय में लाभ।
वृश्चिक राशिनौकरी में वरिष्ठों से सचेत रहें। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। व्यावसायिक लाभ।
धनु राशिकार्यक्षेत्र में मतभेदों से बचें। शिक्षा में रुचि रहेगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ मिलेगा।

मकर राशिनौकरी में श्रम की अधिकता रहेगी। मानसिक द्वंद्व बना रहेगा। विदेश यात्रा संभव। सूर्य को जल चढ़ाएं।
कुंभ राशिनौकरी में वरिष्ठों से सचेत रहें। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। व्यावसायिक लाभ होगा।
मीन राशिआरोग्य सुख उत्तम रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में विस्तार। विरोधी पक्ष पर दबाव बना रहेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!