कांग्रेस नेता डॉ. कल्पना परुलेकर नहीं रहीं | DR. KALPANA PARULEKAR

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस की पूर्व विधायक एवं प्रदेश स्तरीय महिला नेता डॉ. कल्पना परुलेकर का निधन हो गया। डॉ. परुलेकर उज्जैन के महिदपुर से विधायक रह चुकीं हैं। वो इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने प्रातः 9.30 बजे अंतिम सांस ली। 

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है: 
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परुलेकर जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। कांग्रेस ने एक जाँबाज़ सिपाही को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कांग्रेस नेत्री कल्पना पारूलेकर का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया था, इस कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों की देख-रेख में उनका उपचार किया गया। मल्टी ऑर्गन फैल्युअर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। करीब 10 दिन तक डॉक्टरों ने उन्हे बचाने की हर संभव कोशिश की। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!